महासमुंद : जिला पंचायत की अध्यक्षता में सामान्य प्रशासन  समि... - CG Sandesh

महासमुंद : जिला पंचायत की अध्यक्षता में सामान्य प्रशासन समिति एवं सामान्य सभा की बैठक , योजना का लाभ हर हितग्राही को मिले हम सब का दायित्व:- अध्यक्ष पटेल

सामान्य प्रशासन समिति एवं सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ऊषा पटेल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित हुई। राज्य शासन हर वर्ग के लिए कोई न कोई जनकल्याणकारी योजनाए संचालित कर रही है। जिसका लाभ हर हितग्राही को मिले यह हम सब का दायित्व है। ज़िले में ख़ास कर ग्रामीण क्षेत्र में डार्क सुगम आवाजाही के लिए बनायी जाने वाली सड़क गुणवत्तापूर्ण हो इस बात का ख़ास ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि ज़िले में जो भी विकास के निर्माण कार्य चल रहे हो उस में गुणवत्ता से कोई समझोता नही किया जाए।

महिला बाल विकास, लोक निर्माण और वन विभाग के ज़िले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य कार्यकालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ. रवि मित्तल ने पंचायत द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। वही वन मंडलाधिकारी पंकज राजपूत ने वन विभाग की गतिविधियों के बारे में बताया। बैठक में उपाध्यक्ष ज़िला पंचायत लक्ष्मण पटेल, समिति सदस्यगण और ज़िलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।बैठक में महिला बाल विकास अधिकारी ने विभागीय योजनाओं और कामकाज की जानकारी दी। लोक निर्माण के कार्यों की भी समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री सड़क के साथ ही मुख्यमंत्री सड़क के साथ अन्य विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गई.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें