खतरा अभी पूरा टला नहीं: कोरोना के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए कलेक्टर ने लोगों को जागरूक करने और टेस्ट बढ़ाने कहा
बहुत मुमकिन है कि अबतक आपको कोविड-19 के लक्षण पता चल गए होंगे। इसके प्रमुख लक्षण हैं - खांसी और बुख़ार. लेकिन ज़रूरी नहीं है कि इन लक्षणों का मतलब आपको कोरोना हो गया है। ये सामान्य फ्लू के लक्षण भी हो सकते हैं। लेकिन अगर आपको डर है तो आप अपने नज़दीक की किसी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र या अस्पताल में जाकर नि: शुल्क कोविड-19 टेस्ट करा सकते हैं। अगर कोई संक्रमित पाया जाता है और आप उसके संपर्क में आए हैं तो प्रशासन आपकी स्वत: जाँच भी कर सकता है।
कोरोना के रोकथाम के लिए कलेक्टर ने लोगों को जागरूक करने और टेस्ट बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने इसके लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कलेक्टोरेट परिसर, तहसील परिसर, ऐसे शासकीय कार्यालयों, चिकित्सालयों, क्लीनिक जहां काफी भीड़-भाड़ होती है, वहां भी नागरिकों को कोरोना टेस्ट की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा।
ज़िले में कोरोना सक्रमण केस में भले ही कमी आ रही है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। यदि लोग लापरवाही बरतेंगे तो फिर मामले बढ़ सकते हैं। कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा हैं कि महासमुंद जिले में भले ही कोरोना वायरस के संक्रमण प्रसार की दर में काफी कमी आई है।लेकिन कोविड-19 के लक्षण नज़र आने पर जाँच अवश्य करायें ।
कलेक्टर डोमन सिंह ने महासमुंद विकासखंड एवं जिला अस्पताल में निर्धारित लक्ष्य में टेस्ट नही होने पर की गंभीर चिन्ता व्यक्त करते हुए एसडीएम को समीक्षा करने के निर्देश दिए। प्राथमिक उपचार केंद्रों तक भी कोविड 19 टेस्टिंग की सुविधा कई जगह पहुंची है. इसके अलावा स्थानीय परीक्षण कैंपों, घर-घर जाकर टेस्ट के लेकर स्थानीय अस्पतालों तक टेस्टिंग के कई विकल्प हैं. टेस्टिंग के बारे में और जानकारी के लिए आप स्थानीय प्रशासन की वेबसाइट, ऐप या हेल्पलाइन पर कॉल भी कर सकते हैं।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें