कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन जरूर लगवाएं : कलेक्टर  डोमन सि... - CG Sandesh

कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन जरूर लगवाएं : कलेक्टर डोमन सिंह

कलेक्टर डोमन सिंह ने राजस्व, शहरी निकाय के साथ ही जिला पंचायत एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को कोविड-19 टीकाकरण से अवगत कराते हुए शत्-प्रतिशत् अधिकारी-कर्मचारियों का टीकाकरण करने कहा है। उन्होंने भी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से कोरोना से बचाव के लिए निःशुल्क लगाई जाने वाली कोरोना वैक्सीन लगाने की अपील की है। यह बताना जरूरी है कि महासमुन्द जिले में बीते शनिवार से कोविड टीकाकरण का द्वितीय चरण शुरू हो गया है। जिसके तहत इन विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना वैक्सीन (कोविड शील्ड) लगाया जा रहा है।

कलेक्टर  डोमन सिंह आज मंगलवार को जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि वे अपने अधीनस्थ सभी अधिकारी-कर्मचारियों को टीकाकरण से अवगत कराएं और टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।कलेक्टर  डोमन सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों को भी कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाया जा रहा है। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार को अपने-अपने अनुविभागीय पुलिस एवं थाना प्रभारियों को सूचित करने कहा है। मालूम हो कि कलेक्टर  डोमन सिंह ने और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ रवि मित्तल सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारियों ने सोमवार को जिला अस्पताल में टीका लगवाया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें