तुमगांव में एक बार फिर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मौके से 10 कार्टून कंडोम बरामद, 2 युवक और 4 महिला भी गिरफ्तार
तुमगांव में एक बार फिर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने ओवर ब्रिज के पास एक मकान में दबिश देकर 2 युवक और 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है. मौके से 10 कार्टून कंडोम बरामद हुआ है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार महिलाओं में से 3 महिला तुमगांव के ही रहने वाले हैं, जबकि एक महिला अहिवारा निवासी है. वहीं पकड़े गए दोनों युवक रामप्रकाश पांडे और सूर्यप्रकाश शर्मा यूपी के फैजाबाद के रहने वाले है, जो वर्तमान में पिथौरा में रह रहे हैं.
यह कार्रवाई तुमगांव पुलिस ने की है. सभी के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.
बता दें कि इससे पहले भी महासमुंद जिले के तुमगांव में ही सेक्स रैकेट का खुलासा पुलिस कर चुकी है. लेकिन बावजूद यह रैकेट तेजी से फल फूल रहा है. अब तो ऑनलाइन ही लड़कियों की बुकिंग की जा रही है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें