BIG BREAKING- महासमुंद जिले में प्रेम प्रसंग के चलते सरेराह ... - CG Sandesh

BIG BREAKING- महासमुंद जिले में प्रेम प्रसंग के चलते सरेराह प्रेमिका की गोली मारकर हत्या

सुरेंद्र कुमार यादव- महासमुंद जिले मे एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहा प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी है। आरोपी उसका प्रेमी ही है, आरोपी का नाम चंद्रशेखर परमार 21 वर्ष है और महासमुंद गोराड़ी का रहने वाला है। मृतिका प्रेमी का नाम रूपा धीवर है जो अपनी बड़ी बहन के साथ मेडिकल दवाई खरीदने के लिए पहुंची हुई थी। इस दौरान जब वो दवाई खरीद कर घर लौट रही थी तभी, बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और अपने पास रखी पिस्टल से रूपा ढ़िवर पर तापड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में रूपा की मौके पर ही गोली लगाने से मौत हो गयी है।

वही घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक घटना कोतवाली थाना के बेलसोंडा गांव की है। इधर गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपियों को पकड़कर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी चंद्रशेखर परमार और उसके पास रखी पिस्टल को अपने हिरासत में ले लिया है।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल इस संबंध में आरोपी से अभी पूछताछ जारी है

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें