महासमुन्द : विधायक विनोद चन्द्राकर के अनुशंसा पर किया जाएगा ... - CG Sandesh

महासमुन्द : विधायक विनोद चन्द्राकर के अनुशंसा पर किया जाएगा 08 निर्माण कार्य

महासमुन्द विधायक विनोद चन्द्राकर के अनुशंसा पर 08 निर्माण कार्यों के लिए कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने जिला योजना एवं सांख्यिकी के अंतर्गत महासमुन्द विधायक के मद से 25 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई हैं।

इनमें ग्राम मुनगाशेर, पीढ़ी एवं साल्हेभाठा में सामुदायिक भवन निर्माण, कोना, नांदगांव एवं कुर्रूभाठा में रंगमंच निर्माण, महासमुन्द के वार्ड क्रमांक 26 में सांसद मद से निर्मित भवन में बाउण्ड्री वाल निर्माण एवं ग्राम कोना के बड़े तालाब में पचरी निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। इन निर्माण कार्यों के लिए क्रियान्वयन एजेंसी जनपद पंचायत महासमुन्द के मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें