महासमुन्द : जिला स्तरीय कार्यशाला उद्यम समागम 12 फरवरी को  स... - CG Sandesh

महासमुन्द : जिला स्तरीय कार्यशाला उद्यम समागम 12 फरवरी को स्वरोजगार एवं लघु उद्योग के क्षेत्र में रूचि रखने वाले उद्यमियों को भाग लेने की कि गई अपील

जिला मुख्यालय महासमुन्द के शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन में जिला स्तरीय कार्यशाला उद्यम समागम का आयोजन गुरूवार 12 फरवरी को प्रातः 11ः00 बजे से किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यकर (आबकारी) एवं जिले के प्रभारी मंत्री  कवासी लखमा हांेगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष एवं बसना विधायक  देवेन्द्र बहादुर सिंह, संसदीय सचिव एवं महासमुन्द विधायक  विनोद चन्द्राकर, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं विधायक सरायपाली  किस्मत लाल नंद, संसदीय सचिव एवं विधायक खल्लारी  द्वारिकाधीश यादव, जिला पंचायत की अध्यक्ष  उषा पटेल एवं जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण पटेल शामिल होंगे।

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि कार्याशाला में नवीन औद्योगिक नीति 2019-24, औद्योगिक भूमि एवं भवन प्रबंधन नियम 2015, फूड पार्क की स्थापना, विभिन्न योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री युवा स्व रोजगार योजन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, स्टार्टअप इंडिया, स्टैण्डअप इंडिया एवं पीएमएफएमई के संबंध में प्रतिभागियों को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कार्याशाला में स्वरोजगार एवं लघु उद्योग के क्षेत्र में रूचि रखने वाले उद्यमियों को भाग लेने की अपील की है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें