महासमुन्द : राज्य लोक सेवा प्रारम्भिक परीक्षा-2020 नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा -2020
आगामी रविवार 14 फरवरी को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह
10ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे एवं द्वितीय पाली दोपहर 3ः00 बजे से शाम
5ः00 बजे तक आयोग द्वारा निर्धारित महासमुन्द शहर स्थित (13) परीक्षा
केन्द्रों में आयोजित होगी।
कलेक्टर डोमन सिंह ने परीक्षा के सुचारू
रूप से संचालन, दायित्वों के निर्वहन, व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए
डिप्टी कलेक्टर पूजा बंसल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी तरह परीक्षा की गोपनीय सामग्री आयोग से प्राप्त करने के लिए सहायक नोडल
अधिकारी भू-अभिलेख शाखा के अधीक्षक आदित्य कुंजाम को नियुक्त किया
गया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें