महासमुन्द : कलेक्टर डोमन सिंह ने 06 हितग्राहियों को सौंपा व्... - CG Sandesh

महासमुन्द : कलेक्टर डोमन सिंह ने 06 हितग्राहियों को सौंपा व्यक्तिगत वनाधिकार प्रमाण पत्र

राज्य शासन द्वारा वनाधिकार अधिनियम के तहत भूमिहीन आदिवासियों और परंपरागत वनवासियों को भूस्वामित्व देने के मामले में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी राज्य बन गया है। राज्य शासन के मंशानुरूप अब जिले के हितग्राहियों को व्यक्तिगत और सामुदायिक वन अधिकार पत्र जारी कर ग्रामीणों को भूस्वामित्व का लाभ दिया जा रहा है।

आज कलेक्टर डोमन सिंह ने अपने कार्यालय में महासमुन्द विकासखण्ड के ग्राम रामपुर और डुमरपाली के 06 हितग्राहियों को व्यक्तिगत वनाधिकार प्रमाण पत्र सौंपा गया। इनमें ग्राम डुमरपाली के भागवत,  सोनसिंग एवं रमेश तथा ग्राम रामपुर के  शनिचरू, फुलसिंग एवं  नेतराम शामिल हैं। कलेक्टर के हाथों व्यक्तिगत वनाधिकार प्रमाण पत्र मिलने से ये लोग काफी प्रसन्न थे। इस अवसर पर आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त  एन.आर. देवांगन उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें