खबर का असर - भंवरपुर से बडेसजापाली मार्ग की मरम्मत कार्य शुर... - CG Sandesh

खबर का असर - भंवरपुर से बडेसजापाली मार्ग की मरम्मत कार्य शुरू..

विकास खंड बसना क्षेत्र के भंवरपुर से बडेसजापाली तक क्षतिग्रस्त रोड का मरम्मत कार्य विगत दिनों से शुरू हुआ। पिछले काफी समय से यह रोड क्षतिग्रस्त पड़ी थी। सड़क पर जगह-जगह गढ्ढ़े होने कारण वाहन चालकों सहित राहगीरों को भी आने-जाने में दिक्कत हो रही थी।

उक्त सड़क पर मरम्मत डामरीकरण की मांग को लेकर कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों व विभिन्न शिविरों में अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद इसके स्थिति जस की तस बनी हुई थी। लोगों की समस्याओं को देखते हुए सीजी संदेश डॉट कॉम ने विगत दिनों “क्षेत्र के लोगों को क्यों है जनप्रतिनिधियों पर गुस्सा, क्यों रख दिए इस सड़क पहुंच मार्ग का नाम "तन डोले मन डोले सड़क" ग्रामीण परेशान शीर्षक से खबर प्रमुखता से चलाई गई थी।

जिसका असर दो दिनों में ही देखने को मिला। अब भंवरपुर से लेकर बडेसजापली तक क्षतिग्रस्त मार्ग पर मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिससे लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। क्षेत्र के लोगो ने मामले को प्रमुखता से प्रकाशित और प्रसारित करने के लिए "सीजी संदेश डॉट कॉम" को धन्यवाद कहा है। लोगो ने सीजी संदेश डॉट कॉम पर भरोसा जताते हुए कहा कि यह पोर्टल आम लोगों की समस्याओ को उजागर करता है । और उस समस्या मामले को सम्बन्धित विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के सज्ञान में लाता है।


अन्य सम्बंधित खबरें