news-details

बसना : फिरोज़ खान बने अल्पसंख्यक बसना के अध्यक्ष

भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी के सहमति से भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल के अनुशंसा में अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष आबिद खान द्वारा फ़िरोज़ खान को अल्पसंख्यक बसना का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।फिरोज खान भाजयुमो के सक्रिय युवा व भाजयुमो बसना के उपाध्यक्ष भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं,अल्पसंख्यक बसना के अध्यक्ष बनाये जाने पर फिरोज़ खान ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी एवं महासमुंद अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष आबिद खान,भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल का बहुत-बहुत आभार जो मुझ पर भरोसा कर मुझे यह दायित्व सौंपा है मैं पूरी ईमानदारी से इस पद का निर्वहन करुंगा अल्पसंख्यक अध्यक्ष होने के नाते क्षेत्र की जनता को सरकार की जन लाभकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले इस और मेरा प्रयास रहेगा एवं भाजपा संगठन के कार्यों को बेखूबी करूँगा।

अल्पसंख्यक अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाउपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ,महामंत्री अभिमन्यु जायसवाल, विकास वाधवा,सांसद प्रतिनिधि कामेश बंजारा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।फिरोज़ खान को अल्पसंख्यक अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल,डॉ.एन के अग्रवाल,ओमप्रकाश चौधरी,भगतराम वाधवा,मुरारी अग्रवाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,महामंत्री अभिमन्यु जायसवाल,जन्मजय साव,पीयूष मिश्रा,सांसद प्रतिनिधि कामेश बंजारा,भाजयुमो जिला महामंत्री विक्की सलूजा,विकास वाधवा,नवीन साव,फ़िरोज़ खान,उमलेश साव,आकाश सिन्हा,महेंद्र सिंह अरोरा,प्रदीप दास,आकाश सेदरिया, इब्राहिम क़ादरी,चरन सिंग,एवं भाजपा मंडल बसना के कार्यकताओं ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं दी।




अन्य सम्बंधित खबरें