महासमुंद : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा सफलता पूर्वक सम्पन्न... - CG Sandesh

महासमुंद : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा सफलता पूर्वक सम्पन्न, कलेक्टर डोमन सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2020 रविवार 14 फरवरी 2021 को दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली सुबह 10ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे एवं द्वितीय पाली दोपहर 3ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक आयोग द्वारा निर्धारित महासमुन्द शहर स्थित (13) परीक्षा केन्द्रों में परीक्षाआयोजित की गई। जिसमें 2966 परीक्षार्थी शामिल हुए ।

कलेक्टर डोमन सिंह ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक जायजा लिया। ज्ञात हो कि जिले में प्रारम्भिक परीक्षा देने के लिए आयोग द्वारा 3297 अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र जारी किया गया था। जिसमे से 331 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें