महासमुन्द : ढोड़ के कमार जनजातियों द्वारा बांस से निर्मित सामग्रियों का रायपुर मंे मिल रहा अच्छा प्रतिसाद... बांस से निर्मित सामग्रियों की लगाई गई प्रर्दशनी
छत्तीसगढ़ हाट बाजार रायपुर में भारत सरकार द्वारा हस्त शिल्प कला की
प्रदर्शनी का आयोजन 12 से 21 फरवरी तक किया जा रहा है। जिसमें महासमुन्द
जिले के विकासखण्ड बागबाहरा के ग्राम पंचायत ढोड़ के महालक्ष्मी आदिवासी
महिला स्व सहायता समूह कमार जनजातियों द्वारा बांस से निर्मित सामग्री की
प्रर्दशनी लगाई गई है। इस महिला स्व-सहायता समूह की दीदीयांे को राष्ट्रीय
ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ने पर उन्हें विभिन्न गतिविधियों के लिए
प्रशिक्षण दिया गया है। जिससे वे काफी खुश हैं। इस समूह को बांस हस्त शिल्प
कला बोर्ड गरियाबंद द्वारा 03 माह का प्रशिक्षण दिया गया था।
समूह द्वारा
बांस के विभिन्न सामग्री जैसे पेन स्टैण्ड, मोबाईल स्टैण्ड, स्टूल, सोफा
सेट, आराम चेयर्स, पुस्तक रेक, टी.वी. रेक, चुड़ी हैंगर, पलंग, टोकरी, झाडू,
सुपा, ईत्यादि बनाया जाता है। महिला स्व-सहायता समूह द्वारा यह सामग्री
लोकल मार्केट से लेकर बिहान बाजार एवं आर्डर मिलने पर बड़े दुकानों मे बेचकर
अच्छी आमदनी कमाई जा रही है। समूह की दीदीयांे द्वारा विभिन्न पर्वों में
भी सामान का स्टाल लगाती है। इससे उन्हें अच्छी आमदनी प्राप्त होती है।