महासमुंद : आबाकारी विभाग के अधिकारियों ने हेल्मेट पहनकर वाहन... - CG Sandesh

महासमुंद : आबाकारी विभाग के अधिकारियों ने हेल्मेट पहनकर वाहन चलाने वाले लोगों को किया प्रोत्साहित

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत् हेल्मेट लगाकर वाहन चलानें वाले दुपहिया वाहन चालकों को आज जिला आबकरी अधिकारी दिनकर वासनिक सहित आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने जिले के मुख्य सड़क पर गुलाब का फूल देकर प्रोत्साहित किया और हमेशा यातायात नियमो का पालन करने की समझाईश दी। वहीं विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने हेल्मेट लगाकर वाहन चलानें वालों को गुलाब का फूल एवं चाॅकलेट देकर सम्मानित किया।

कलेक्टर डोमन सिंह ने हेल्मेट पहनकर वाहन चलानें वालें वाहन चालकों की तारीफ करते हुए कहते हैं कि वे अपने साथ-साथ अपने परिवार का भी अच्छी तरह से ख्याल रखते हैं। इसी तरह अन्य दुपहिया वाहन चालकों को भी हेेल्मेट पहनना चाहिए। इसके लिए जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा वाहन चालकों को हेल्मेट पहनने के लिए विभिन्न तरीकों से प्रोत्साहित कर रहें हैं। इस कार्य से जिले में हेल्मेट पहनकर वाहन चलानें वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। महिला और पुरूष दोनों वाहन चलाते समय हेल्मेट का प्रयोग करने लगे हैं। पुलिस प्रशासन भी इसके लिए जागरूकता अभियान चलाकर और शिविर लगाकर लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने की लगातार अपील कर रहें है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें