महासमुंद : एसी फ्रीज एवं दुपहिया वाहन के मरम्मत के लिए युवाओ... - CG Sandesh

महासमुंद : एसी फ्रीज एवं दुपहिया वाहन के मरम्मत के लिए युवाओं को दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, महासमुंद में जो कि बैंक आॅफ बड़ौदा के द्वारा प्रायोजित है। बड़ौदा आरसेटी के निदेशक ने बताया कि इस संस्थान के माध्यम से जिले के युवाओं को आगामी 01 मार्च 2021 से एसी फ्रीज रिपेयरिंग और 25 मार्च 2021 से ग्रामीण व शहरी युवकांे के लिए 30 दिवसीय दोपहिया वाहन मरम्मत का निःशुल्क आवासीय व भोजन सहित प्रशिक्षण की शुरूआत की जाएगी।

 उन्होंने इच्छुक प्रशिक्षणार्थियों जो निःशुल्क प्रशिक्षण लेना चाहते है, वे जल्द से जल्द निश्चित तिथि से पूर्व काॅल करके या संस्थान में पहुॅंचकर पंजीयन करवा कर प्रशिक्षण का लाभ ले सकते हैं। प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षणार्थियांे की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्हें बी.पी. एल.राशन कार्ड, आधार कार्ड की फोटोकापी, पासपोर्ट साइज की 3 फोटों सहित दस्तावेज अपने साथ ले कर आना होगा। प्रशिक्षण से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए श्री कमलेश पटेल के मोबाईल नंबर 79997-00673 एवं श्री प्रतीक साहेब गुप्ता के मोबाईल नम्बर 93402-81974 पर संपर्क सकते हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें