विधायक देवेन्द्र बहादुर सिंह के अनुशंसा पर सी.सी. रोड एवं रंगमंच बनेंगे
बसना विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र बहादुर सिंह के अनुशंसा पर 02 निर्माण कार्यों के लिए कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने जिला योजना एवं सांख्यिकी के अंतर्गत खल्लारी विधायक के मद से 05 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
इनमें पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत नवागांव के डीपापारा में 03 लाख रूपए की लागत से सी.सी. रोड सह नाली निर्माण का कार्य कराया जाएगा। इसी तरह ग्राम पंचायत राजाडेरा के स्कूल पारा में 02 लाख रूपए की लागत से रंगमंच निर्माण किया जाएगा। इन दोनों निर्माण कार्यों के लिए प्रथम किस्त के रूप में 2.50 लाख रूपए की राशि जारी कर दी गई है। इन निर्माण कार्यों के लिए क्रियान्वयन एजेंसी पिथौरा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें