रायपुर : जोमैटो फीडिंग इंडिया रायपुर के वालंटियर्स द्वारा किया गया भोजन वितरण...
जोमाटो फीडिंग इंडिया के द्वारा रायपुर में रात को भोजन वितरण किया गया, जिसमे जोमाटो फीडिंग इंडिया रायपुर के वालंटियर्स ने हिस्सा लिया और भूखे गरीबों को भोजन देने की व्यस्था उठाने की जिम्मेदारी ली, जोमाटो फीडिंग इंडिया एक ऐसा संगठन है जिसमें विभिन्न स्रोतों से भोजन को उन समाधानों के माध्यम से जुटाने में मदद करती है, व अन्य गरीबो को वितरण करती है,
जौमाटो फीडिंग इंडिया संगठन के रायपुर सिटी हेड रंजन कृष्ण पाल के दिशा
निर्देश मे भोजन वितरण किया गया, जिसमे रायपुर के ही युवा वालेनटीयर शाश्वत
सरकार, दीपक निर्मलकर, जैनिन, व प्रशांत ने पिछली रात मध्यरात्रि को
राजधानी मे स्टेशन रोड, फाफाडीह, जेल रोड, मोवा, मालवीय रोड व कोतवाली चौक
मे बेघर गरीबो को खिचड़ी व फल बांटे गए.
राजधानी के किसी भी शादी
घर, होटल, पार्टी मे अतिरिक्त बचा हुआ खाना ना फेकते हुए उसे संगठन तक
पहुँचाए जिससे अन्न बर्बाद ना होकर किसी भूखे व्यक्ति तक पहुँच सकें.
रंजन कृष्ण पाल - 9907777705
वांचना लाबान - 9589996971
शास्वत सरकार - 9300364248