21 फरवरी को यादव ( ठेठवार ) समाज का युवक - युवती परिचय सम्मेलन......वार्षिक महाधिवेशन एवं नवनिर्मित भवन का लोकार्पण व भूमिपूजन भी होगा आयोजित
प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी "यादव (ठेठवार) समाज रायपुर राज" द्वारा प्रदेश स्तरीय युवक - युवती परिचय सम्मेलन एवं वार्षिक महाधिवेशन, रविवार 21 फरवरी 2021 को दोपहर 12 बजे से राज मुख्यालय भवन , महादेव घाट , रायपुरा , रायपुर में आयोजित किया गया है । जिसमें प्रदेश भर के रिश्तों के तलाश कर रहे युवक युवती अपना परिचय मंच के माध्यम से देंगे । वार्षिक महाधिवेशन में रायपुर राज के अंतर्गत आने वाले सोलह पार के प्रमुख व कुटुम्बजन प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे । इस अवसर पर पूर्व में महापौर प्रमोद दुबे के कार्यकाल में निर्मित रंगमंच व कमरा का लोकार्पण एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल के मद से अतिरिक्त कमरा हेतु स्वीकृत 5 लाख राशि का भूमिपूजन भी किया जायेगा ।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि- बृजमोहन अग्रवाल , रायपुर दक्षिण
विधायक , अध्यक्षता- विकास उपाध्याय संसदीय सचिव, सभापति - राजू
यादव विशिष्ट अतिथि- एजाज टेबर महापौर रायपुर नगर निगम , प्रमोद
दुबे सभापति रायपुर नगर निगम , निशा देवेन्द्र यादव- नगर निगम जोन 6
अध्यक्ष , डेमेंन्द्र यादव- एल्डरमेन , विरेन्द्र देवांगन -
पार्षद माधव राव सप्रे वार्ड , उमेश यादव- महासचिव एवं जोहत राम
यादव- उपप्रांताध्यक्ष यादव (ठेठवार) समाज महासभा छ.ग. व समस्त पार के
अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे । परिचय सम्मेलन में अपने परिचय देने हेतु इच्छुक
युवक - युवती के पंजीयन हेतु संपर्क सुत्र 9691168332 , 9575328434 ,
9926781585 , 7725850005 में पंजीकृत कर सकते है या निर्धारित तिथि में
कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर पंजियन काउंटर में अपना पंजियन करवा सकते
है ।मनीष यदु संचालक :- यादव (ठेठवार) समाज रायपुर राज