केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल के साथ-साथ रसोई गैस के दामो... - CG Sandesh

केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल के साथ-साथ रसोई गैस के दामों में भी लगातार वृद्धि.... जिससे बिगड़ा रसोई का बजट - कांग्रेस महिला मंत्री तीरीथ दास मानिकपुरी

रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं जिसको लेकर लोगों में भारी आक्रोश है विशेषकर महिलाओं में रसोई गैस के दाम बढ़ाए जाने को लेकर नाराजगी देखी जा रही है रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ने पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस की महिला मैत्री तीरीथ दास मानिकपुरी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल के साथ-साथ रसोई गैस के दामों में भी लगातार वृद्धि की जा रही है जिससे हम ग्रहणीयों की रसोई का बजट बिगड़ गया है एक और जहां राशन के दाम लगातार बढ़ रहे हैं आटा चावल तेल महंगा हो रहा है वही गैस के दाम वृद्धि से घर चलाना मुश्किल होते जा रहा है पिछले एक हफ्ते में गैस के दामों में 100 रुपये से ज्यादा की वृद्धि की गई है जो कि बहुत ज्यादा है मोदी जी ने सत्ता में आने से पहले पेट्रोल डीजल और गैस के दामों में कटौती का वादा किया था

अनाज के दाम सस्ते करने का वादा किया था लेकिन 15 लाख की तरह यह वादे भी वादे रह गए और जुमला साबित हुए आज गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने से पूरे देश की महिलाओं में भारी आक्रोश है जल्द ही रसोई गैस के दामों के सरकार कम नहीं करती है तो किसानों की तरह महिलाएं भी सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे और सरकार को रसोई गैस के दाम कम करने पर मजबूर करेंगे रसोई गैस के महंगा होने से सीधा असर आम जन की जेब पर पड़ रहा है करोना संकट के बाद जहां लोग रोजी-रोटी की समस्या से जूझ रहे हैं ऐसे में राशन के साथ रसोई गैस भी महंगा होने से आमजन के ऊपर कमरतोड़ महंगाई का भार बढ़ते जा रहे हैं और आमजन कर्ज में डूबते जा रहे हैं श्रीमती तीरीथ दास ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह मंहगाई को कम करें और पेट्रोल डीजल तथा रसोई गैस के बढ़े हुए दाम को जनहित में वापस ले कर आमजन को राहत देनी चाहिए महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी की कद्दावर नेता और जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि चंद्राकर की अगुवाई में हम लगातार महिलाओं और आमजन की आवाज को उठाने का काम करने हेतु संकल्पित हैं

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें