महासमुंद शहर में बढ़ाईपारा एवं मलेरिया आफिस महासमुंद के पास स... - CG Sandesh

महासमुंद शहर में बढ़ाईपारा एवं मलेरिया आफिस महासमुंद के पास सट्टा खेलाते 02 व्यक्ति गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को विगत दिनों से महासमुंद शहर में सट्टा-पट्टी खेलने व खिलाने साथ-साथ क्रिकेट मैच में रूपये-पैसे का दाव लगाकर सट्टा खेलने की सूचना मिल रही थी। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली एवं साईबर सेल को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। साईबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली के द्वारा संयुक्त रूप से महासमुंद शहर में सट्टा-पट्टी खेलाने वाले कुछ नामचिन्ह लोगो को चिन्हांकित कर उनके ठिकानों पर दबिश देकर सट्टा-पट्टी खेलाने वालों को पकड़ा गया। जिसमें 1. मनहरण लाल धु्रव पिता स्व. लतेल राम धु्रव उम्र 49 वर्ष सा. बढ़ाईपारा वार्ड नं0 15 महासमुंद एवं राकेश कन्नौजे पिता स्व. सीताराम कन्नौजे उम्र 40 वर्ष सा. पुराना मलेरिया आफिस वार्ड नं0 29 महासमुंद शामिल है।

इनके द्वारा अंको पर रूपयें का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी खेला रहे थे। आरोपीगण अलग-अलग स्थानों में सट्टा-पट्टी खेला रहे थे। जिसपर सायबर सेल एवं थाना कोतवाली की टीम संयुक्त कार्यवाही करते हुये एक को बढ़ाईपारा एवं दूसरे को पुराना मलेरिया आफिस के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से लाखो की सट्टा-पट्टी, पेन एवं नगदी 22,500 रूपयें जप्त कर उनके विरूद्ध थाना महासमुंद में धारा 4 (क) जुआ एक्ट के तहत पृथक-पृथक कार्यवाही किया जा रहा है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर साहू के निर्देशन में थाना प्रभारी शेर सिंह बंदे सायबर सेल प्रभारी उनि0 संजय सिंह राजपूत, सउनि0 नवधा राम खाण्डेकर, प्रआर0 मिनेश धु्रव, घनश्याम भारतद्वज, चेतन सिन्हा आर. कामता आवड़े, छत्रपाल सिन्हा एवं थाना सिटी कोतवाली टीम द्वारा की गई।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें