महासमुन्द : कलेक्टर ने पदयात्री  अभिराम सतपथी का किया सम्मान - CG Sandesh

महासमुन्द : कलेक्टर ने पदयात्री अभिराम सतपथी का किया सम्मान

कलेक्टर डोमन सिंह से ओड़िसा प्रांत के झारसुगड़ा जिले के ग्राम दुर्लगा के 63 वर्षीय पदयात्री अभिराम सतपथी ने कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में सौजन्य मुलाकात की। सतपथी ने बताया कि वे लोगों को नशा सेवन से दूर रहने और प्रत्येक दिन शारिरिक व्यायाम करने के लिए जागरूकता लाने के उद्देश्य से 06 जनवरी 2021 से देश की पदयात्रा पर निकलें है। उन्होंने बताया कि वे निजी पाॅवर सेक्टर में कार्यरत थे।

सेवानिवृत्ति के उपरांत उन्होंने देखा कि बहुत से लोगों को नशा करने की बुरी आदत है। इससे लोगों को बचना चाहिए। इसके लिए लोगों को नियमित रूप से शारिरिक व्यायाम करने की जरूरत है। जिससे मन, मस्तिष्क और सेहत बेहतर रहता है। नियमित रूप से व्यायाम करने से लोगों के मन में नशे की लत की तरफ झुकाव नही होता। उन्हांेने बताया कि अभी तक वे एक हजार 161 किलो मीटर की पदयात्रा कर चुकें है। वे 26 मार्च 2021 को पदयात्रा करते हुए संसद भवन नई दिल्ली पहुंचेंगे। इस पर कलेक्टर ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें