महासमुंद : गुडरूपारा मैदान से 20 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त.
महासमुंद पुलिस ने 21 फरवरी को मुखबीर की सूचना पर एक व्यक्ति को गुडरूपारा मैदान में अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम सनत यादव उम्र 28 साल, गुडरूपारा थाना जिला महासमुन्द का रहने वाला बताया.
पुलिस ने बताया कि आरोपी सनत यादव के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर 20 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक शिशी 180 एमएल.भरी हुई जुमला 3600 एमएल. किमती 1600 रूपये को जप्त किया गया. तथा आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(A) अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें