तुमगांव : कार चालक व साथियों द्वारा मारपीट करने पर मामला दर्ज.
थाना तुमगांव अंतर्गत ग्राम अमलोर के पास कार चालक व उसके साथियों द्वारा गाली गलौच कर मारपीट करने पर मामला दर्ज किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार जीवन लाल निषाद के पास एक JCB मशीन क्रमांक CG 04 MP 4269 है. जिसे 19 फरवरी 2021 को रात्रि करीब 09 बजे जीवन लाल निषाद व मिथलेश उक्त JCB वाहन में बैठकर वापस घर मुड़ियाडीह आ रहे थे.
तभी ग्राम खड़मा के पास ग्राम बल्दाकछार का परिचित लडके संतोष मांझी व राहूल यादव उन्हें रोड में मिले जो घर जाने के लिये गाड़ी देख रहे थे. जिसे जीवन लाल ने सांथ में बिठाया.
इसके बाद चारो उक्त JCB वाहन में बैठकर घर जा रहे थे कि ग्राम मसौद के साहू होटल के पास आधे रोड में बेसाईड एक कार खडा था जिसे देख वह अपने JCB वाहन साईड से निकालकर आगे निकला कि ग्राम अमलोर के पास उक्त अज्ञात कार में बैठे व्यक्ति व कार का चालक उसके गाडी का पीछे आये और साईड से ईंट से उसके JCB वाहन के कांच में ईंट से मारे जिसे उसके JCB वाहन के कांच टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया.
इसके बाद थोडी दूर पर पीपल झाड सिरपुर कसडोल रोड ग्राम अमलोर के पास वह अपने JCB वाहन को रोका व वाहन से नीचे उतरा तो इतने में थोडी देर में वहां पर उक्त कार का चालक व उसमें बैठे उसके साथी 02-03 व्यक्ति कार से गुस्से में उतरे. जिस जीवन लाल ने मेरे JCB वाहन में ईंट मार दिये हैं JCB वाहन का सामने का कांच टूट गया है, कहने पर उक्त अज्ञात कार व उक्त अज्ञात कार के अज्ञात चालक व उसके 02-03 साथियों द्वारा उसे माँ बहन की अश्लील गाली गलौच कर हांथ मुक्का व बांस की लाठी से मारपीट करने लगे.
जिसे देख मिथलेश गाडी से उतरकर उनको मना करने लगा तो उसे भी उक्त लोगों ने अश्लील गाली गलौच कर हांथ मुक्का से बांस के डण्डे से मारपीट किया जिससे उसके सिर में चोंट आया, खून निकला है व सीने में दर्द है. मिथलेश के सीने में भी चोंट लगा है मारपीट को देखकर उसके JCB वाहन में बैठे राहूल यादव व संतोष मांझी डर से भाग गये.
बताया गया कि रात के अंधेरे में कार का गाडी का नंबर नहीं देख पाए व वे उक्त लोगो का नहीं पहचानते और नाम पता नहीं जानते. घटना के बाद घर में सलाह लेने के बाद उक्त अज्ञात कार व अज्ञात 02-03 साथियों के विरूद्ध शिकायत पुलिस के किया गया जिसपर धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 427-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.