पटेवा : ढांक टोल प्लाजा के मध्य कंटेनर वाहन ने कार को मारी ठोकर.
थाना पटेवा अंतर्गत टोल प्लाजा के मध्य कंटेनर वाहन द्वारा कार को ठोकर मारने पर मामला दर्ज किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 फरवरी 2021 को विकासखण्ड शिक्षा अधिकरी कार्यालय पिथौरा मे पदस्थ सहायक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी ग्राम टुरीडीह से पिथौरा अपने कार क्रमांक CG 04 NC 0665 में स्वंय कार चलाते हुये एनएच 53 मेनरोड से पिथौरा आफिस जा रही थी.
लगभग 10:30 बजे ग्राम ढांक व टोल प्लाजा के मध्य पहुंची थी कि ग्राम ढांक के आगे कंटेनर क्रमांक MH 19 Z 3721 का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर कार क्रमांक CG 04 NC 0665 को ओवरटेक करते हुये कार के बाये साईड को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिसे कार अनियंत्रित होकर डिवायडर के उपर चढ गया जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गया व लक्ष्मी डडसेना के दोनो पैर व दोनो हाथ में गंभीर चोट आया है जिसे उपचार हेतु हाईवे एम्बुलेंस से लक्ष्मी केयर हास्पीटल भाटागांव चौक रायपुर में भर्ती किया गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कंटेनर चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.