news-details

आगंतुक और जनता अब हर रोज जिले में चल रही विकास गतिविधियों से वाकिफ होंगे - कलेक्टर सिंह

कलेक्टर कार्यालय आने वाले आगंतुक और जनता अब हर रोज जिले में विभिन्न विभागों के द्वारा की जा रही विकास गतिविधियों से वाकिफ हो सकेंगे। कलेक्टर  डोमन सिंह के निर्देश पर  जनसंपर्क अधिकारी द्वारा प्रदर्शनी बोर्ड लगाए गए है। आवश्यकता पड़ने पर पेनल बोर्ड की संख्या बढ़ाई जायेंगी। शुरुआत में चार पेनल बोर्ड कार्यालय परिसर में लगाए गए है।

कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में कहा था कि राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरुवा, घुरवा और बाड़ी, मुख्यमंत्री सुपोषण, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना, गोधन न्याय योजना, राजस्व भू-बंटन, वनाधिकार पट्टा, सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल आदि के साथ जिले में संचालित महत्वपूर्ण विभागीय योजनाओं, गतिविधियों और विकास कार्यों पर आधारित छायाचित्र आम जन और सरकारी काम से आने-वाले आगन्तुकों को जानकारी पहुँचाने के उद्देश्य से विभागवार हर रोज प्रदर्शित किए जायेंगे।

कलेक्टर डोमन सिंह ने इसके लिए जिले के सभी सरकारी विभागों के जिला अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया है। कलेक्टर ने पत्र में प्रत्येक साप्ताहिक सोमवार को जिला पंचायत और वन विभाग की छायाचित्र प्रदर्शित करने कहा है। मंगलवार को स्कूल शिक्षा, महिला बाल विकास और खेल एवं युवक कल्याण विभाग, बुधवार को कृषि, उद्यानिकी, पशु चिकित्सा सेवाएं, मत्स्य पालन और रेशम विभाग अपनी-अपनी योजनाओं और विकास संबंधी फोटो प्रदर्शित करेंगे।

इसी प्रकार गुरुवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं आयुर्वेद विभाग छायाचित्र प्रदर्शित करेंगे। शुक्रवार को आदिम जाति कल्याण, उद्योग, मुख्यमंत्री कौशल विकास, ग्रामोद्योग, हाथकरघा, अन्त्यवसायी एवं श्रम विभाग की योजना से सम्बंधित फोटो प्रदर्शित करेंगे। माह के पहले और चैथे शनिवार को लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ग्रामीण यंात्रिकी सेवा, जल संसाधान, गृह निर्माण, विद्युत और छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (क्रेडा) जिले में किए जा रहे निर्माण एवं विकास पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शित करेंगे।




अन्य सम्बंधित खबरें