महासमुंद : पान पैलेस से 32 पौवा देशी शराब जप्त.
महासमुंद पुलिस ने 24 फरवरी 2021 को मुखबीर की सूचना पर बस स्टेण्ड महासमुंद में फेन्स पान पैलेस में एक व्यक्ति को अवैध रूप से शराब बिक्री के करते हुऐ पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि बस स्टेण्ड फेन्स पान पैलेस के पास दुकान का संचालक पुलिस को देखकर अपने दुकान बंद करने का प्रयास किया जिसे मौके पर पहुंचकर दुकानदार से पूछताछ किया गया तो अपना नाम मोहम्मद अली पिता शकूर अली उम्र 24 वर्ष सा0 वार्ड नं0 4 नयापारा महासमुंद बताया.
पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में 32 पौवा देशी मदिरा मशाला शराब प्रत्येक में 180, 180 ML शराब भरी हुई जुमला 5760 ML शराब कीमती लगभग 2880 रूपये को जप्त किया गया तथा आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें