महासमुंद : लभरा खुर्द से 03 जुआरी पकड़ाए.
महासमुंद पुलिस ने 24 फरवरी 2021 को मुखबीर की सूचना पर कुछ लोग को दुर्गा चौक लभरा खुर्द में रूपये पैसे का दांव लगाकर तास पत्ती से जुआ खेलते पकड़ा है।
पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान दुर्गा चौक लभरा खुर्द पर जुआडीगण प्रभु मनहरे पिता मन्नू लाल मनहरे उम्र 24 साल, कुलेश्वर पिता मन्नू लाल मनहरे उम्र 32 साल, मन्नू लाल ढीमर पिता सुखीराम ढीमर 62 साल लभरा खुर्द चौक में बिजली प्रकाश में तास 52 पत्ती से रूपये पैसे का दांव लगाकर हार जीत का जुआ खेल रहे थे.
जहां आरोपीगणों के पास एवं फड़ से क्रमश: 200रू0, 200रू0, 150रू0 जुमला 550 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया एवं आरोपीगणों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें