महासमुन्द : दीनदयाल दिव्यांगजन पुनर्वास कार्यक्रम के तहत् 95... - CG Sandesh

महासमुन्द : दीनदयाल दिव्यांगजन पुनर्वास कार्यक्रम के तहत् 95 दिव्यांगजन हुुए पंजीकृत 65 दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र जारी किया गया

दीनदयाल दिव्यांगजन पुनर्वास कार्यक्रम के तहत बुधवार 24 फरवरी को जिला चिकित्सालय महासमुन्द में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण, नवीनीकरण एवं कृत्रिम अंग उपकरण प्रदाय के लिए फार्म संकलन करने तथा दिव्यांगजन विशिष्ट पहचान पत्र के लिए चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्रीमती संगीता सिंह ने बताया कि शिविर मेें कुल 95 दिव्यांगजन पंजीकृत हुए। इनमें अस्थि बाधित के 70, श्रवण बाधित के 04, दृष्टि बाधित के 11, मानसिक दिव्यांगता के 07, सिकल सेल के 01 एवं सहायक उपकरण के 02 पंजीकृत हुए। प्रमाणीकरण 20 एवं नवीनीकरण 45 इस प्रकार कुल 65 दिव्यांगजनों का प्रमाण पत्र जारी किया गया। सहायक उपकरण के 02 प्रकरण तथा दिव्यांगजन विशिष्ट पहचान पत्र के लिए 52 फार्म संकलित किया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें