तुमगाँव : ताला को तोड़कर घर से चोरी.  - CG Sandesh

तुमगाँव : ताला को तोड़कर घर से चोरी.

तुमगाँव थाना अंतर्गत ग्राम खडसा में ताला को तोड़कर घर से चोरी होने का मामला सामने आया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार खेदराम साहू का खडसा महामाया मंदिर के पास मकान है जहां वह अपने परिवार के साथ रहता है. खेदराम साहू 24 फरवरी 2021 को करीब 08 बजे सुबह अपने घर में ताला बंद कर अपनी पत्नि पान बाई के साथ मजदूरी करने ग्राम कुकराडीह चला गया. और काम करके दोपहर करीब 03 बजे वापस घर लौटे तो देखा उसके घर के दरवाजा खुला था दरवाजा में लगा ताला टूटा हुआ वहीं पडा था, वहीं पर टंगिया भी पड़ा था.

इसके बाद दोनों पत्नि पान बाई दोनो कमरे के अंदर घुसकर देखे तो उसके कमरे के अंदर रखा एक टीना का पीला कलर का पेटी जिसके अंदर नकदी रकम 20,000 रूपये, एक जोडी सोने का खिनवा, एक जोंडी पैर पट्टी, एक एैंठी जमीन का पट्टा, साडी, आधार कार्ड रखे थे, जिसमें ताला लगाये थे व घर के कमरे में रखे दो प्लास्टि बोरी में चांवल नहीं था. बताया गया की चोर नगदी रकम 20,000 रूपये के साथ जुमला कीमती 45750 रूपये का सामान चोरी कर ले गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 454-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें