महासमुंद : पुराना सब्जी मार्केट से 04 जुआरी पकडाए.
महासमुंद पुलिस ने 26 फरवरी 2021 को मुखबीर की सूचना पर पुराना सब्जी मार्केट महासमुन्द में कुछ लोगों को 52 पत्ती ताश से हार जीत का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलते पकड़ा है।
पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पहुंच कर जुआडियानों को घेरा बंदी कर पकड़ा गया जिसमें आरोपीयान लोकेश पिता खुमान सिन्हा उम्र 25 साल ग्राम भलेसर, अमित पिता गुरूदत्ता पंजाबी उम्र 27 साल पंजाबी पारा महासमुन्द, हर्ष पिता रमेश सलूजा उम्र 22 साल सुभाषनगर, अजहर पिता शेखहफीज उम्र 24 साल ईमलीभाठा महासमुन्द के कब्जे से 52 पत्ती ताश एवं 2000 रूपये नगद एवं जुमला 600 रूपया कुल जुमला 2600 रूपया 52 पत्ती ताश को जप्त किया गया तथा आरोपीगणों का कृत्य धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें