महासमुंद : शा. उ. मा. विद्यालय बिरकोनी में आत्महत्या रोकथाम एवं तनाव प्रबंधन के सम्बंध में कार्य शाला का आयोजन किया गया।।
दिनाँक 27 फरवरी 2021 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी जिला महासमुंद में डॉ एन के मंडपे मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी व डॉ छत्रपाल चन्द्राकर जिला नोडल अधिकारी के निर्देशन पर आत्म हत्या रोकथाम और तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया । 110 बच्चों को आपसी समन्वय , समूह चर्चा, डिसीजन मेकिंग, सीखने की सिद्धांत, खेल के माध्यम से बताया गया। ब्यवहारिक , व्यक्तित्व समस्या और मनोसामाजिक समस्या से अवगत कराया गया है । बारी बारी से बुला कर नशा नही करने का परामर्श दिया गया।
तनाव को कम करने के लिये नियमिति दिन चर्या में योग चिकित्सा व योग साधना को शामिल करने की सलाह दिया गया। कोविड 19 के सुरक्षा साफ सफाई , सोशल डिस्टेंस, हेंड वाश, ब्यक्ति गत सफाई के साथ आसपास के सफाई के बारे में प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में रामगोपाल खुंटे मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता स्पर्श क्लिनिक जिला अस्पताल महासमुंद द्वारा आयोजन किया गया।