पटेवा : ग्राहको को शराब पीलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले प... - CG Sandesh

पटेवा : ग्राहको को शराब पीलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवाही.

पटेवा पुलिस ने 26 फरवरी 2021 को मुखबीर के सूचना पर ग्राम छिलपावन के कमल नारायण पटेला उर्फ गब्बर को अपने किराना दुकान में ग्राहको को पानी पाउच, डिस्पोजल गिलास, मिक्चर एवं फल्ली दाना पैकेट मुहैया कराकर शराब पीलाने की सुविधा देते हुए पकड़ा है।

पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान ग्राम छिलपावन डोंगिया तालाब के पास कमल नारायण पटेला के किराना दुकान में दबिश दिये जहां कमल नारायण पटेला अपने ग्राहको को पानी पाउच, डिस्पोजल गिलास, चखना मिक्चर पैकेट मुहैया कराकर शराब पीलाने की सुविधा देते पकड़ा गया। तथा पुलिस को देखकर उसके ग्राहक भाग गये।

पुलिस ने बताया कि कमल नारायण पटेला के कब्जे से दो नग डिस्पोजल गिलास, दो नग पानी पाउच, दो नग देशी प्लेन शराब का खाली पौवा शीशी जप्त किया गया। तथा अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया।


अन्य सम्बंधित खबरें