तुमगांव : चखना ठेला के पास लोगों को शराब पीने का सामान उपलब्... - CG Sandesh

तुमगांव : चखना ठेला के पास लोगों को शराब पीने का सामान उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवाही.

तुमगांव पुलिस ने 26 फरवरी 2021 को मुखबिर की सुचना पर ग्राम जोबा बाजार के पास हेमंत कुमार गायकवाड को अपने चखना ठेला के पास लोगों को अवैध रूप से बैठाकर शराब पिलाते पकड़ा है ।

पुलिस ने बताया कि मुखबिर के बताये स्थान हेमंत कुमार गायकवाड के चखना ठेला में जाकर रेड किया, जो अपने चखना ठेला में अवैध रूप से लोगों को बैठाकर शराब पिला रहा था एवं शराब पीने का समान उपलब्ध करा रहा था । जहाँ से शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गए, मौके पर हेमंत कुमार गायकवाड पिता भंवर सिंह गायकवाड उम्र 34 साल साकिन जोबा थाना तुमगांव शराब पिलाते हुए मिला। जिसके कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन मदिरा 180 ML वाली में करीबन 70 ML शराब भरी हुई कीमती लगभग 40 रूपये व 02 नग डिस्पोजल की खाली गिलास को जप्त किया तथा आरोपी का कृत्य धारा 36(C) अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया ।

वहीं ग्राम अछोला में आरोपी प्रेम चंद धीवर पिता प्रभुराम धीवर उम्र 20 साल साकिन कोरासी थाना खरोरा जिला रायपुर (छ.ग.) के कब्जे से अवैध रूप से 10 अध्धी बोतल देशी मदिरा मसाला शराब प्रत्येक अध्धी बोतल में 375 ml जुमला मात्रा 3750 एम.एल.कीमती 1800 रूपये का रखे पकडे जाने पर मौके पर उक्त शराब जप्त कर धारा 34(1)क अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें