news-details

महासमुंद : रणवीर सिंह छाबड़ा बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रभारी

भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पुर्व विधायक व संसदीय सचिव छ.ग.शासन  रूपकुमारी चौधरी ने प्रदेश संगठन के निर्देशन पर महासमुंद के 18 मंडलो मे मंडल प्रभारी और सहप्रभारी की नियुक्ति के साथ अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रभारी की नियुक्ति की गई है।

अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रभारी पूर्व पार्षद रणवीर सिंह छाबड़ा को बनाया गया है। जिसके बाद रणवीर सिंह छाबड़ा ने भाजपा जिला अध्यक्ष के बसना निवास मे जा कर सौजन्य भेंट कर अभार प्रकट किया। जिसमे विशेष रूप से डॉ.गजानंदअग्रवाल, वार्ड नं. 10 के पार्षद महेन्द्र सिंह अरोरा, प्रदीप दास राजन, राहुल नायक,उमेश बंजारा, चंदन मिश्रा आदि उपस्थित थे।




अन्य सम्बंधित खबरें