महासमुंद : सब्जी बनाने के लिये तेल नही है कहने पर माँ से मार... - CG Sandesh

महासमुंद : सब्जी बनाने के लिये तेल नही है कहने पर माँ से मारपीट, ईट के टुकड़े से सिर पर मारा

महासमुन्द थाना अंतर्गत सब्जी बनाने के लिये तेल नही है कहने पर अपनी माँ से मारपीट करने से मामला दर्ज किया गया है.  

प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 फरवरी 21 को सजनी दलई का लड़का राजू दलई शाम करीब 06.40 बजे हेमाली काम करके घर आया और सजनी दलई से कहा की मै मछली लाया हूं, सब्जी बनाओ,जिसपर राजू की माँ ने तेल नही है कहा तो राजू ने शराब के नशे में अपनी माँ को तेल नही है बोलती हो कहकर उसे गंदी गंदी अश्लील गाली गलौच देकर धक्का दे दिया जिससे वह गिर गई ।

इसके बाद राजू ने वहीं पर पड़े ईट के टुकडे से अपनी माँ के सिर में मारा जिससे उसके सिर में चोट लगकर खून निकलने लगा। मारपीट के बाद राजू गली के बाहर उसे गंदी गंदी गाली देते भाग गया। राजू के पिता प्रकाश दलई देखे सुने बीच बचाव किये है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें