महासमुन्द : डीजल खत्म होने के बाद ट्रक को बाहर छोड़ना पड़ा महंगा, ट्रक हुआ चोरी।
महासमुन्द थाना अंतर्गत स्वास्तिक धर्मकाटा के सामने से ट्रक चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय कुमार साहू के ट्रक क्र0 CG 06 GD 9744 को 26 फरवरी 21 को उसका ड्राइवर गितु प्रसाद निर्मलकर एमपी राईस मील मे कोडहा लोड कर चोपडा राईस मील स्वास्तिक धर्मकाटा के सामने करीब रात्रि 08.00 बजे डीजल खत्म होने से ट्रक की चाबी ट्रक मे रख कर खडी कर घर वापस आ गया ।
इसके बाद 27 फरवरी 21 के सुबह करीब 07.30 बजे उसका ड्राइवर ट्रक के पास गया तो वहा पर ट्रक नही था, तो ड्राइवर ने फोन कर मालिक को बताया तो वह तत्काल चोपडा राईस मील के पास पहुचा तो देखा की उसका ट्रक नहीं था। जिसका आस पास पता तलाश करने पर कोई पता नहीं चला कि ट्रक को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। पुरानी इस्तेमाली ट्रक क्र0 CG 06 GD 9744 किमती करीबन 10,00,000/- रूपये बताई गई.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.