तुमगांव : मोटरसायकल को मारी ठोकर, मामला दर्ज - CG Sandesh

तुमगांव : मोटरसायकल को मारी ठोकर, मामला दर्ज

प्राप्त जानकारी के अनुसार लेखराम साहू 27 फरवरी 2021 को अपने भांजे के लिए लड़की देखने मोटर सायकल हीरो होण्डा सीडी डीलक्स क्रमांक CG 04 DF 0373 में अपने साला नरेन्द्र साहू के साथ ग्राम अछोला गया था, जहां से वापस रोहिना जाते समय रात्रि करीब 08.00 बजे ओम सांई अंजली पेट्रोल पंप तुमगांव के पास मोटर सायकल को सड़क के नीचे उतार कर खड़े थे की मोटर सायकल क्रमांक CG 04 CS 8090 का चालक अपने मोटर सायकल को तेजी एवं लापरवाही से चलाते लाकर उसकी मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मार दिया, जिससे गाड़ी का डिक्की टूट गया है और नरेन्द्र साहू का दाहिना हांथ में चोंट लगा ।

वहीं मोटर सायकल CG 04 CS 8090 के चालक को भी चोंट लगा है, घटना को आने जाने वाले व आस पास के लोग देखे हैं. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोटर सायकल के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें