कनेकेरा मेला में जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित पुस्तिकाएं ए... - CG Sandesh

कनेकेरा मेला में जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित पुस्तिकाएं एवं पत्र-पत्रिकाओ का किया गया वितरण

जनसम्पर्क विभाग छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित पुस्तकें एवं पत्र-पत्रिकाओं का निःशुल्क वितरण कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इन पाठ्य सामग्रियों में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन की विगत दो वर्षों की उपलब्धियों, विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन सहित विशेष उपलब्धियों का उल्लेख है। जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा अलग-अलग वर्ग के पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए इन पुस्तिकाओं व पत्र-पत्रिकाओं का प्रकाशन किया गया है। कनेकेरा में माघ पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित मेले में दूर दराज से आये लोगो को मासिक पत्रिका ‘जनमन‘, प्रदेश के मेहनत कृषकों के लिए किसान गुटका- ‘हम लाए किसानों को बचाने का कानून‘ एवं ‘किसान गाइड‘, युवा पीढ़ी की समसामयिक उपलब्धियों पर आधारित ‘युवा जोश और हुनर की झंकार‘ एवं छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एवं फ्लैगशिप योजनाओं की ‘संबल‘ नाम की हैण्डबुक का निशुल्क वितरण किया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें