महासमुन्द : ट्रक ने कार को ठोकर मारी, दर्ज हुआ मामला. - CG Sandesh

महासमुन्द : ट्रक ने कार को ठोकर मारी, दर्ज हुआ मामला.

महासमुन्द थाना अंतर्गत कांग्रेस चौक के पास ट्रक द्वारा मोटर साइकल को ठोकर मारने से मामला दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्पण कुमार जैन 28 फरवरी को आपरेशन करने हेतु रायपुर से महासमुन्द अपने कार क्रमांक CG04NC 7127 से आया था, जो आपरेशन करने के बाद लगभग रात्रि 12.00 बजे वह वापस रायपुर के लिये निकला।

इस दौरान जैसे ही वह कांग्रेस चौक के पास पहुंचा तो ओडिशा की ओर से आ रही ट्रक क्रमांक OD18 C 4447 का चालक अपने ट्रक को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये उसके कार को पीछे से ठोकर मार कर एक्सीडेन्ट किया है जिससे उसका कार घसिटाते हुये डिवाईडर पे चढ गया।

बताया गया कि उक्त ट्रक चालक के द्वारा अपनी ट्रक को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते मानव जीवन को संकटापन पहुँचाते हुये उसके कार को क्षतिग्रस्त कर दिया है जिससे उसका कार का सामने का टायर बेन्ड हो गया, बोनट, बम्फर, दरवाजा एवं पीछे का कांच टूट गया है।

इस घटना से उसे चोट लगकर दाहिने हाथ में, सर में दर्द एवं चक्कर आ रहा है, मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें