news-details

महासमुंद : जिले से तीन पुलिस अधिकारी हुवे आज सेवानिवृत्त...

उपनिरीक्षक लखन लाल सूर्यवंशी, सहायक उप निरीक्षक नवधा राम खाण्डेकर व सहायक उप निरीक्षक प्रीत कुमार ध्रुव, तीनों पुलिस अधिकारी छत्तीसगढ पुलिस विभाग में नियुक्ति पश्चात लंबी सेवा देने के बाद आज सेवा-निवृत्ति हुवे।पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में विभाग प्रमुख ने आज तीनों पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में विदाई समारोह आयोजित कर तीनों पुलिस अधिकारियों को ससम्मान विदाई दी गई।पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर साहू, उप पुलिस अधीक्षक नारद सूर्यवंशी, रक्षित निरीक्षक नीतिश आर नायर तथा कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थित में तीनों पुलिस अधिकारियों ने अपनी सेवा-वृतांत की चर्चा करते हुवे पुलिस विभाग में नियुक्ति से लेकर अब-तक के सफर में आये अच्छे एवं बुरे अनुभव को साझा किया।

विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने तीनों पुलिस अधिकारी उप निरीक्षक लखन लाल सूर्यवंशी, सहायक उप निरीक्षक नवधा राम खाण्डेकर व सहायक उप निरीक्षक प्रीत कुमार ध्रुव के विभागीय सेवा, डयूटी के प्रति समर्पण व सरल एवम स्वच्छ आचरण कि प्रशंसा करते हुवे उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह के अंत में, उपस्थित सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने पुष्प माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ, शाॅल, श्रीफल, मोमेंटो व उपहार भेंट कर उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं खुशहाल पारिवारिक जीवन के लिए कोटि-कोटि शुभकामनाएं दी।




अन्य सम्बंधित खबरें