तुमगांव : सास, ससुर व पति से प्रताड़ित होकर महिला ने खुद को ल... - CG Sandesh

तुमगांव : सास, ससुर व पति से प्रताड़ित होकर महिला ने खुद को लगाई आग.

तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम बांसकुड़ा में एक महिला अपने पति, सास व ससुर से प्रताड़ित होकर स्वयं आग लगा लिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 फरवरी दोपहर करीबन 12 बजे धनीराम महासमुन्द गया था एवं घर में उसकी पत्नि कमला बाई एवं बहू माधुरी यादव घर में थे करीबन 12 बजे दोपहर धनीराम की पत्नि कमला बाई तालाब नहाने जा रही थी तो देखी कि घर से धुआं उठ रहा है तब वापस आयी देखी कि बहू माधुरी का कमरा अंदर से बंद है और आग से जलकर कमरा अंदर धुआं निकल रहा है.

तब वह दरवाजा को धक्का देकर सांकल खोलकर अंदर देखे तो उसकी बहू माधुरी आग से जलकर मर चुकी थी, पास में मिट्टी तेल का डिब्बा पड़ा हुआ है एवं बदन से मिट्टी तेल की बदबू आ रही थी. जिसके बाद मामले में पुलिस ने मर्म कायम कर जाँच प्रारंभ किया था.

पुलिस ने जांच में पाया गया की मृतीका का संबंध किसी दूसरे लड़के के साथ होने से आये दिन उसके पति धनीराम यादव,  ससुर नरसिंग,  सास कमला यादव द्वारा प्रताड़ीत करते थे जिससे मृतीका माधुरी यादव पति धनीराम उम्र 25 साल साकीन - बासकुड़ा तंग आकर स्वंय अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर आग लगाकर आत्महत्या कर ली. जिसपर पुलिस ने धनीराम यादव पिता नरसिंग यादव, नरसिंग पिता दुकालू यादव, कमला बाई पति नरसिंग निवासी बासकुड़ा, थाना - तुमगांव के विरुद्ध धारा 306, 34 भादवि0 का अपराध घटित होना सबूत पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें