सरायपाली बसना व भंवरपुर क्षेत्र में भारी मात्रा में ईमारती ल... - CG Sandesh

सरायपाली बसना व भंवरपुर क्षेत्र में भारी मात्रा में ईमारती लकड़ी का अवैध व्यापार करने वालों पर कार्यवाही

सरायपाली बसना व भंवरपुर क्षेत्र में भारी मात्रा में ईमारती लकड़ी का अवैध व्यापार करने वालों पर कार्यवाही की गई है. यह लकड़ी दीगर राज्य ओडिश से लाकर सरायपाली,  बसना,  भंवरपुर, जिला महासमुन्द क्षेत्र में खपाया जा रहा था.

इस मामले में पुलिस अधीक्षक महासमुंद  द्वारा गंभीरता से लेते हुए समस्त थाना/चैकी प्रभारियों व सायबर सेल टीम को ऐसे लोगो को पहचान करने व इस गोरख धंधे में संलिप्त आरोपियों पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया था.  

इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सागरपाली भंवरपुर रोड में एक पीकअप वाहन में ईमारती लकडी अवैध परिवहन होने वाला है. इस सूचना को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक महासमुन्द ने सायबर सेल महासमुन्द तथा थाना सरायपाली पुलिस की टीम को त्वरीत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया जिस पर संयुक्त टीम के द्वारा मुखबिर के निशानदेही पर मौका सागरपाली, भंवरपुर रोड में सूखापाली पेट्रोल पम्प के पास एक पीकअप वाहन क्रमांक CG 07 C 7570 को रोक कर जाँच किया गया.

जांच के दौरान वाहन में चालक रोहित साहू पिता दूधनाथ साहू उम्र 30 वर्ष सा. ठाकुरदीया चैक बिलासपुर थाना सरसीवा जिला बलौदाबाजार मिला जिससे वाहन के उपर ढके त्रिपाल को हटवा कर तलाशी लिया वाहन में छोटे-बडे अलग-अलग साईज एवं गोलाई का लगभग 85 नग खैर लकड़ी रखा होना पाया गया.

उक्त लकड़ी के संबंध में वाहन चालक से पूछताछ करने पर कोई वैध कागजात नही होना बताया एवं लकड़ी को वाहन स्वामी मुकेश अग्रवाल निवासी सरसींवा के पास ले जाना बताया. चालक के पास वैध दस्तावेज नहीं होन पर अपराध से संबंधित होने के संदेह पर धारा 102 जा.फौ. के तहत् थाना सरायपाली कार्यवाही की गई.

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु0अधिकारी(पु) सरायपाली विकास पाटले के निर्देशन में थाना सरायपाली प्रभारी निरीक्षक वीणा यादव व सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक संजय सिंह राजपूत, प्रआर. श्रवण कुमार दास, हेमन्त नायक, योगेन्द्र दुबे, युगल पटेल, संदीप भोई, ललित यादव, त्रीनाथ प्रधान एवं थाना सरायपाली के द्वारा की गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें