महासमुन्द : गौठान ग्राम गुड़रूडीह में एक दिवसीय किसान संगोष्ठी का किया गया आयोजन
कृषि विभाग के आत्मा योजना अंतर्गत महासमुन्द विकासखण्ड के गौठान ग्राम गुड़रूडीह में एक दिवसीय किसान संगोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को किया गया। महासमुन्द के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी भीमराव घोड़ेसवार ने बताया कि कार्यक्रम में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों को हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी दी। इसके अलावा गोधन न्याय योजना के संबंध में, वर्मी कंपोस्ट उत्पादन, फसल अवशेष प्रबंधन, जैविक खेती एवं रबी फसलों में लगने वाले कीट व्याधि प्रबंधन आदि के बारें में बताया। तकनीकी सत्र के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र भलेसर महासमुंद के कृषि वैज्ञानिक श्री एच.एस. तोमर एवं डॉ गुप्ता द्वारा मूंगफली पैदावार के बारें में टीप दिए।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें