महासमुन्द : रोजगार मेला : 10 मार्च को पिथौरा एवं 12 मार्च को बागबाहरा
जिले के के युवाओं तथा महिलाओं को रोजगार तथा स्व-रोजगार से विभिन्न गतिविधियों में जोड़ने के लिए जिले के प्रत्येक विकासखण्ड में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिला कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, ग्रामोद्योग विभाग तथा जिला अन्त्यावसायी निगम द्वारा प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन कार्यक्रम और मुख्यमंत्री स्व-रोजगार योजनांतर्गत हितग्राहियों के प्रकरण तैयार कर ऋण वितरण करने की कार्रवाई की जा रही है। 10 मार्च को जनपद पंचायत पिथौरा एवं 12 मार्च को जनपद पंचायत बागबाहरा में रोजगार मेलें का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने रोजगार मेलें में आने वालें सभी नागरिकों को कोविड-19 के संबंध में शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें