महासमुंद : ताला तोड़कर घर में चोरी मामला दर्ज. - CG Sandesh

महासमुंद : ताला तोड़कर घर में चोरी मामला दर्ज.

महासमुंद के वार्ड नं0 02 में ताला तोड़कर घर में चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कनेकेरा महामाया निवासी पन्ना निषाद 07 मार्च 2021 को उसके बगल के घर नारायण दिवान के यहां शादी कार्यक्रम था, जहाँ वह खाना बनाने गया था. उसकी पत्नी और बच्चे सब लोग घर में ताला लगाकर करीब 01.30 बजे दोपहर मोहल्ले में छट्ठी कार्यक्रम पर गये थे।

जहाँ से उसका लड़का ईश्वर निषाद वापस करीब 03 बजे दोपहर घर आकर देखा तो घर का ताला टूटा हुआ और सामान बिखरा हुआ देखकर लड़का अपनी मां को बताकर, बुलाकर लाया तब उसकी पत्नी घर में आकर देखी तो दरवाजा का पल्ला अलग निकला हुआ था. कोई अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घूसकर आलमारी का भी ताला को तोड़कर उसमें रखे नगद 30000 रूपये, सोने की एक जोड़ी झुमला, माला तीन सेट सोने का और चांदी का पायल जुमला कीमती करीबन 60000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था और घर के सामान को इधर उधर बिखेर दिया था। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 454-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें