अचानक बठेना पहुँचे ताम्रध्वज..जहां एक ही परिवार के 5 लोगो ने... - CG Sandesh

अचानक बठेना पहुँचे ताम्रध्वज..जहां एक ही परिवार के 5 लोगो ने किया था सुसाइड, घटनास्थल का लिया बारीकी से जायजा

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू आज सुबह 6 बजे पाटन के बठेना गांव पहुँचे जहाँ एक ही परिवार के पांच लोगों ने आत्महत्या कर ली थी लेकिन पुलिस अभी अभी नतीजे पर नही पहुँच पाई है।
गृह मंत्री ताम्रध्वज ने आज बठेना पहुँच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया। जिस मकान में वह परिवार रहता था उसके अलावा जले हुए पैरावट का जायजा गृह मंत्री ने लिया और एसपी प्रशांत ठाकुर जो इस मामले को जल्द सुलझाने के निर्देश भी दिया। इंटेलिजेंस टीम बनाकर घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में आईजी इंटेलिजेंस से भी बात की।


अन्य सम्बंधित खबरें