तुमगांव : ट्रेक्ट्रर ट्राली का चक्का चढ जाने से एक व्यक्ति क... - CG Sandesh

तुमगांव : ट्रेक्ट्रर ट्राली का चक्का चढ जाने से एक व्यक्ति की मौत.

तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम सेनकपाट पुलिया के पास ट्रेक्ट्रर ट्राली का चक्का चढ जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

मृतक फूलचंद यादव पिता मलखत यादव उम्र 40 साल ग्राम सुंदरी थाना पलारी जिला बलौदाबाजार(छ.ग.) का मर्ग जांच किया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक फूलचंद यादव पिता मलखत यादव उम्र 40 साल ग्राम सुंदरी 03 फरवरी 21 के रात्रि करीब 07.30 बजे ग्राम खडसा से छट्टी कार्यक्रम में शामिल होकर ट्रेक्ट्रर क्रमांक CG 04 MG 0104 से सिरपुर पिरदा रोड से अपने गांव वापस ग्राम सुंदरी, सिसदेवरी बैठकर जा रहे थे कि ट्रेक्ट्रर क्रमांक CG 04 MG 0104 के चालक केसरी शर्मा द्वारा अपने वाहन ट्रेक्ट्रर क्रमांक CG 04 MG 0104 को तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाने से ट्रेक्ट्रर के इंजन(मुण्डी) के सीट में बैठा फूलचंद यादव ट्रेक्ट्रर से उचककर नीचे जमीन पर गिर गया.

जिससे उसे चोटे आया और उक्त ट्रेक्ट्रर में लगे ट्राली का चक्का उसके ऊपर चढ गया जिससे उसके सिर माथा में चोंट दाहिना कंधा व सीना में, चेहरा में गंभीर चोंट लगा था बहुत खून बहने लगा व बेहोश हो गया. इसके बाद उसे ईलाज हेतु परिजनो द्वारा डायल 112 से जिला अस्पताल महासमुन्द लेकर गये जहां डाक्टर साहब द्वारा चेक करने पर फुलचंद यादव को मृत घोषित कर दिया.

जिसपर पुलिस ने अपराध धारा 304 (A) भादवि का अपराध पाये जाने से आरोपी ट्रेक्ट्रर क्रमांक CG 04 MG 0104 के चालक के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें