महासमुंद : सट्टा पट्टी लिखने वाले पर कार्यवाही.
महासमुंद पुलिस ने 08 मार्च 2021 को मुखबीर की सूचना पर कुलेश्वर टाण्डेकर, बागबाहरा रोड महासमुंद को खल्लारी मंदिर के पीछे लोगो से रूपये पैसा का हारजीत का दांव लगवाकर सट्टा पट्टी लिखते हुए पकड़ा है, पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर कुलेश्वर टाण्डेकर बागबाहरा रोड महासमुंद खल्लारी मंदिर के पीछे घुम-घुम कर लोगो से रूपये पैसे का दांव लगाकर डाट पेन से अंको का सट्टा पट्टी लिख रहा था.
जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा आरोपी के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी, एक नग डाट पेन नगदी रकम जिसमें नगदी रकम 10 रूपये का 15 नोट एवं 50 रूपये का 05 नोट, 100 रूपये का 03 नोट जुमला रकम 700 रूपया को जप्त किया गया. तथा आरोपी का कृत्य धारा 4 (क) जुआ एक्ट का अपराध घटित करने पाये जाने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें