महासमुन्द : पूर्व विवाद को लेकर चाकू से मारपीट कर चोट पहुँचा... - CG Sandesh

महासमुन्द : पूर्व विवाद को लेकर चाकू से मारपीट कर चोट पहुँचाने पर मामला दर्ज.

थाना महासमुन्द अंतर्गत लोहिया चौक के पास पूर्व विवाद को लेकर चाकू से मारपीट कर चोट पहुचाने पर मामला दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभाष नगर स्वीपर कालोनी महासमुन्द निवासी अनुज कुमार 08 मार्च 21 को लोहिया चौक के पास आफिस ठेला में गोलू साहू एवं सोनू बेलदार के साथ बैठकर बातचीत कर रहा था, तभी कालिया स्वीपर उसके ठेला के पिछे से आया और माँ बहन की बुरी बुरी गालियां देते जान से मारने की धमकी देते अपने पास रखे धारदार चाकू से उसके बांये जांघ के पास मार कर चोट पहुँचाया.

कालिया स्वीपर पूर्व से ही उससे रंजिश रखता है। पूर्व विवाद को लेकर मार कर चोट पहुंचाया है। घटना को गोलू साहू, सोनू बेलदार, गोविंद तिवारी देखे सूने है। कालिया स्वीपर चाकू से मारकर पिछे से भाग गया.


अन्य सम्बंधित खबरें