पटेवा : लाईट बन्द होने का फायदा उठाकर धान खरीदी केन्द्र से ध... - CG Sandesh

पटेवा : लाईट बन्द होने का फायदा उठाकर धान खरीदी केन्द्र से धान की चोरी….

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम चौकबेड़ा में शासकीय धान खरीदी केन्द्र से धान चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है.

धान खरीदी केंद्र प्रभारी भावेश कुमार सिन्हा ने बताया कि धान खरीदी केन्द्र चौकबेड़ा में धान खरीदी बन्द हो गया, किन्तु खरीदी किए गये धान का उठाव अभी नहीं हो पाया है. धान खरीदी केन्द्र में कलीराम सिन्हा, गजानंद दीवान एवं डिगेश्वर साहू को चौकीदारी कार्य हेतु रखा गया है, जो रात्रि 06.00 बजे से लेकर सुबह 08.00 बजे तक चौकीदारी काम करते है.

बताया गया कि 7 मार्च 2021 को शाम 6 बजे चौकीदार कलीराम सिन्हा, गजानंद दीवान एवं डिगेश्वर साहू डियूटी पर आये थे. रात्रि करीबन 09.00 बजे चौकीदार कलीराम सिन्हा द्वारा मोबाईल से बताया गया, कि रात करीबन 07.00 बजे सोसायटी का लाईट बन्द हो गया था, करीबन आधा घण्टा बाद लाईट आने पर धान स्टेक चेक किया तो उसमें से 05 बोरी धान नहीं था. इसके बाद आस पास चोरी करने वाले का पता किया गया तो रात्रि 11.30 बजे 5 बोरी धान सुखा तालाब के कोना मेढ में रखा था.

जिसके बाद दोनों चोरी करने वाला धान लेने जरूर आएगा सोचते हुए बैठे थे कि रात्रि करीबन 11.00 बजे दो व्यक्ति चुपके से आया एवं धान ले जाने उठा रहे थे, तभी दोनों को घेर कर पकड़ा गया. तथा उन्हें टार्च जलाकर देखे तो ग्राम बंबुरडीह का शेखर कुमार पात्रे एवं राहुल पात्रे थे, जो वाद विवाद कर छुड़ाकर भाग गये एवं 05 बोरी धान को सोसायटी में लाकर रखना बताए.

बताया गया कि शेखर कुमार पात्रे एवं राहुल पात्रे धान खरीदी केन्द्र चौकबेड़ा में हमाली का काम करते थे. शेखर कुमार पात्रे एवं राहुल पात्रे द्वारा सोसायटी का 05 बोरी धान वजन 02 क्वींटन कीमती 3,736/- रूपये का धान चोरी किया गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपीयो के विरुद्ध अपराध धारा 34-IPC, 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें